फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 से मौतें कम करने की रणनीति बनाएगी दिल्ली सरकार

Thu, 09 Jul 2020 04:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
Arvind Kejriwal - फोटो : ANI
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वास्थ्य सचिव से कोविड-19 से हुई मौतों की वजह की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। इसका विश्लेषण कर दिल्ली सरकार मौतों को कम करने पर रणनीति तैयार करेगी। स्वास्थ्य सचिव ने आश्वस्त किया है कि वह जल्द से जल्द रिपोर्ट मुख्यमंत्री के सामने पेश करेंगे। सरकार की कोशिश है कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाकर मौतों को न्यूनतम किया जाए।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सचिव को निर्देश दिया है कि वह पिछले दो सप्ताह में कोविड-19 से हुई मौतों का विस्तृत ब्योरा तैयार करें। इसमें संक्रमण से हुई हर एक मौत के पीछे की वजह की छोटी से छोटी जानकारी शामिल करनी होगी। वहीं, चिकित्सकों की सलाह पर मौतों को कम करने के तरीके भी स्वास्थ्य सचिव को बताने होंगे।

इस कवायद के सहारे दिल्ली सरकार यह पता करना चाहती है कि कोरोना से जिन लोगों की मौतें हुई है, उनमें कितने लोग पहले से ही अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे या उनकी उम्र आदि क्या थी, क्या कोविड संक्रमित होने के बाद उनकी मौत की वजह पूर्व की गंभीर बीमारी थी या कुछ और रही है, इन हालातों को ऐसा क्या किया गया होता कि जान बचने की संभावना बढ़ जाती।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार हरसंभव इंतजाम करेगी, जिससे कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या को कम किया जा सके। कोशिश मौतों की संख्या को शून्य लाने की है। गौरतलब है कि कोरोना के चरम पर होने के दौरान जून में हर दिन मौतों की संख्या 100 से ज्यादा थी। इस वक्त काफी हद तक काबू में है। वहीं, नए मरीजों की संख्या में भी गिरावट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें