फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: गुरु तेग बहादुर के 350वें शहादत दिवस को भव्य मनाएगी दिल्ली सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। गुरु तेग बहादुर के 350वें शहादत दिवस मनाने को लेकर दिल्ली सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा व पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में उच्च-स्तरीय बैठक हुई। इसमें पंजाबी अकादमी, पर्यटन विभाग, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति सहित कई संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में गुरु तेग बहादुर के जीवन दर्शन और बलिदान पर आधारित अनेक सांस्कृतिक, धार्मिक और जनसहभागिता से जुड़े कार्यक्रम दिल्ली के विभिन्न स्थलों पर आयोजित करने का फैसला किया गया। मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि गुरु तेग बहादुर का त्याग केवल एक धर्म या समुदाय के लिए नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेरणा हैं। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि यह आयोजन केवल श्रद्धांजलि नहीं बल्कि गुरु तेग बहादुर के विचारों को विश्व स्तर पर प्रसारित करने का माध्यम बनेगा। मुख्य कार्यक्रमों के लिए ऐतिहासिक लाल किला परिसर के तीन लॉन चुने गए हैं। यहां विशाल कीर्तन दरबार आयोजित किया जाएगा। तेग बहादुर के जीवन और शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक अस्थायी संग्रहालय बनाया जाएगा, जिसमें दुर्लभ चित्र, दस्तावेज और ऐतिहासिक वस्तुएं प्रदर्शित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें