दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की सचिव ने शुक्रवार को एक अन्य आदेश में राजधानी के पांच प्राइवेट अस्पतालों को अलग-अलग होटलों के साथ जोड़ा है। इन अस्पतालों में भर्ती कोविड मरीजों को जरूरत पड़ने पर होटलों में शिफ्ट किया जा सकता है। इन पांच और तीन सितारा होटलों के लिए सरकार ने अलग-अलग कीमतें भी निश्चित कर दी हैं। पांच सितारा होटल एक दिन के पांच, तो तीन सितारा होटल में चार हजार रुपये अधिकतम तय किए हैं। अस्पतालों के जरिए इसका भुगतान किया जाएगा। इनमें बत्रा, अपोलो, बीएल कपूर, गंगाराम सिटी और मैक्स अस्पताल शामिल हैं।