फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : जल बोर्ड के पूर्व सीईओ ने राजशेखर पर लगाए आरोप, पूरे परिवार को प्रताड़ित करने का इल्जाम

Mon, 05 Jun 2023 06:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

जल बोर्ड के पूर्व सीईओ उदित प्रकाश ने विशेष सचिव (सतर्कता) वाईवीवीजे राजशेखर पर डराने, धमकाने सहित प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले की लिखित शिकायत उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव समेत पुलिस को दी गई है। पूर्व सीईओ ने परिवार को नुकसान पहुंचाने और परेशान करने की आशंका जताते हुए राजशेखर पर साजिश रचने के भी आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन
Delhi Jal Board
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार के बाद अब नौकरशाही का आपसी विवाद गहराने लगा है। जल बोर्ड के पूर्व सीईओ उदित प्रकाश ने विशेष सचिव (सतर्कता) वाईवीवीजे राजशेखर पर डराने, धमकाने सहित प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले की लिखित शिकायत उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव समेत पुलिस को दी गई है। पूर्व सीईओ ने परिवार को नुकसान पहुंचाने और परेशान करने की आशंका जताते हुए राजशेखर पर साजिश रचने के भी आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शिकायत में पूर्व सीईओ उदित प्रकाश ने आरोप लगाए हैं कि राजशेखर उनकी पत्नी और बच्चों को परेशान करने की साजिश कर रहे हैं। पत्नी शिल्पी राय का आरोप है कि राजशेखर लगातार परेशान कर नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। संदिग्ध लोग अक्सर पीछा कर रहे हैं। हम सभी की जान को खतरा है। मामले में एफआईआर दर्ज करवाने का भी शिल्पी प्रयास कर रही हैं।

वहीं, मुख्य सचिव को भेजी गई शिकायत में कहा  गया है कि नोटिस मिलने के बाद पूर्व सीईओ अवकाश लेकर सतर्कता विभाग के सामने पेश होने दिल्ली पहुंचे, लेकिन राजशेखर से मुलाकात नहीं हुई। इस शिकायत की कॉपी मुख्यमंत्री, एलजी और पुलिस को भी भेज दी गई है।
विज्ञापन


जांच के बाद होगी कार्रवाई : दिल्ली सरकार
दिल्ली सरकार के सूत्रों का कहना है कि जल बोर्ड के पूर्व सीईओ उदित प्रकाश की शिकायत के विवरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें