फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी में लगी आग, दमकल विभाग की 12 गाड़ियों ने पाया काबू

Wed, 11 May 2022 04:46 AM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली

सार

दमकल विभाग ने बताया कि मंगलवार रात वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिली थी। आग बुझाने के लिए मौके पर 12 गाड़ियां भेजी गईं। आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
फैक्टरी में जाता दमकल विभाग का कर्मी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी में मंगलवार रात आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया। घटना में किसी के घायल होने या मरने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


दमकल विभाग स्टेशन ऑफिसर राम गोपाल मीणा ने बताया कि मंगलवार रात वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक स्पीकर लगाने वाली फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी। आग बुझाने के लिए मौके पर 12 गाड़ियां भेजी गईं। आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने से फैक्टरी में बहुत सामान जल गया है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें