फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली डेंगू-मलेरिया की मार झेल रही, मेयर और भाजपा सरकार मौन : आप

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली में मच्छर जनित बीमारियों के मामले बढ़ने, डीबीसी और सीएफडब्ल्यू कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता व एमसीडी में प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने भाजपा और महापौर राजा इकबाल सिंह पर सीधा हमला बोला है। नारंग ने कहा, पिछले सप्ताह डेंगू के 74 और मलेरिया के 38 नए मामले आए, कुल मामलों की संख्या 759 और 371 तक पहुंच गई है। भाजपा की चार इंजन सरकार और मेयर की लापरवाही से दिल्ली के लोग डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों पर बैठकर समाधान निकालने की बजाय मेयर ने उनसे मिलने का 10 मिनट भी नहीं निकाला। उनकी हठधर्मिता ने जनता की जिंदगी को खतरे में डाल दिया है। नारंग ने कहा कि केजरीवाल सरकार के समय 10 हफ्ते, 10 मिनट जैसा सफल अभियान चला था, लेकिन भाजपा शासन में न कोई रणनीति है और न ही स्वास्थ्य सुविधाएं। ऐसे अंधे और अहंकारी मेयर की दिल्लीवासियों को कोई जरूरत नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें