फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2020: दिल्ली के लोग जानते हैं अमित शाह और जेपी नड्डा कौन हैं?

Sat, 08 Feb 2020 05:46 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
JP Nadda, narendra Modi, Amit Shah - फोटो : Social Media
विज्ञापन
अमित शाह भाजपा अध्यक्ष हैं। नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री। बस यह दो नेता ही देश को चला रहे हैं। यह हम नहीं दिल्ली के लोग कह रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच में भी अभी पार्टी के सर्वे सर्वा अमित शाह हैं। उन्होंने ही दिल्ली चुनाव में सारे फैसले लिए हैं। 

फिर जेपी नड्डा जी कौन हैं?

बड़ा सवाल है? भाजपा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि नड्डा अध्यक्ष बन गए हैं। वह पार्टी में अमित शाह वाली जान नहीं फूंक पाएंगे। इसलिए होगा वही जो अमित शाह चाहेंगे। कार्यकर्ताओं का अमित शाह में गजब का भरोसा है। उम्मीद भी अमित शाह से ही है।

विज्ञापन


इसके तीन चार बड़े कारण हैं। सुनील नेगी जैसे तमाम कार्यकर्ताओ का कहना है कि शाह के पास संगठन की समझ, लोगों को लेकर चलने की क्षमता, अनुशासन बनाए रखने, नये लोगों को जोड़ने, उन्हें अवसर देने की क्षमता है। उनके अध्यक्ष बनने के बाद से भाजपा को किसी तरह के संसाधन की कमी नहीं हुई। पार्टी आगे बढ़ी है। वह कोई काम प्रधानमंत्री की सलाह के बिना नहीं करते और उनके विश्वसनीय हैं।

मतदाताओं की नजर में

सभी वर्ग के तमाम लोगों से बातचीत के बाद एक निचोड़ निकलकर आया। वह इस प्रकार है। मतदाता जानते हैं कि अमित शाह देश के गृहमंत्री हैं। वह भाजपा के बड़े नेता, पीएम के विश्वसनीय और नंबर दो हैं। कुछ जानते हैं कि भाजपा के अध्यक्ष नहीं हैं, गृह मंत्री हैं। जबकि कुछ मतदाता जेपी नड्डा को भाजपा का अध्यक्ष बताते हैं। 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें