फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली चुनाव में क्या इस तरह होगा अमित शाह और केजरीवाल का आमना-सामना

Mon, 27 Jan 2020 08:27 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल-अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली का चुनावी दंगल अब रोचक स्थिति में पहुंचता जा रहा है। एक तरफ केजरीवाल हैं जो यह कह रहे हैं कि मैं दिल्ली के हर व्यक्ति के घर जाऊंगा। चाहे वो भाजपा या कांग्रेस का ही हो। दूसरी ओर भाजपा के चुनाव प्रचार की कमान संभाले अमित शाह भी दो फरवरी से दिल्ली में डोर टू डोर अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। खास बात है कि वे खुद लोगों के घर जाकर भाजपा के लिए वोट मांगेंगे।

विज्ञापन

चूंकि केजरीवाल ने तो कह ही दिया है कि वे भाजपा से जुड़े लोगों के घर भी जाएंगे, ऐसे में अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि चुनाव प्रचार में अमित शाह और केजरीवाल की मुलाकात हो सकती है। हालांकि ये दोनों नेता कई दिनों से चुनाव प्रचार में रोड शो और जनसभाएं कर रहे हैं, लेकिन इनका आमना-सामना अभी तक नहीं हुआ है।
 

किसी भी चुनाव में राजनीति के दो धुर विरोधी जब आमने-सामने होते हैं, तो वह वोटरों के लिए ही नहीं, बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं को भी कुछ अलग सा अहसास करा देता है। भाजपा की ओर से चुनाव प्रचार की कमान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संभाल रखी है। दूसरी ओर, आप के स्टार प्रचार अरविंद केजरीवाल हैं। वे रोजाना लोगों के बीच पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


ये दोनों नेता अभी तक एक दूसरे के सामने नहीं आए हैं। भाजपा ने कहा है कि वह दो फरवरी से लोगों के घर जाकर अपनी बात कहेगी। लोगों से पूछा जाएगा कि वे शाहीन बाग के पक्ष में हैं या इसके खिलाफ हैं। इस अभियान की कमान भी अमित शाह संभाल रहे हैं।

उनके साथ केंद्रीय मंत्रियों के अलावा पार्टी के दो सौ से अधिक लोकसभा एवं राज्यसभा के सांसद भी होंगे। एक सीट पर कम से कम तीन सांसद चुनाव प्रचार करते हुए लोगों से बातचीत करेंगे। शाहीन बाग का मुद्दा जोर पकड़ने के बाद केजरीवाल ने सोमवार को कहा, अब मैं भी दिल्ली के लोगों से उनके घर जाकर ही मिलूंगा।

साथ ही, उन्होंने यह भी कह दिया कि मैं विशेषकर भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के घर पर जाऊंगा। उन्हें बताऊंगा कि पिछले पांच साल हमने सबके लिए काम किया है। दिल्ली के सभी दो करोड़ लोग मेरे परिवार का हिस्सा हैं। उम्मीद की जा रही है कि यही एक ऐसा अभियान है, जहां किसी मौके पर अमित शाह और अरविंद केजरीवाल आमने-सामने आ जाएं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें