फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति ईरानी बोली, बदबू से लोग जान जाते हैं कि पड़ोस वाली भाभी पानी भर रही हैं

Thu, 06 Feb 2020 06:32 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Smriti Z Irani - फोटो : Social Media
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जब एक महिला पानी भरने लगती है, तो पानी की बदबू के कारण पड़ोस में बैठे व्यक्ति को भी यह पता चल जाता है कि उसके पड़ोस वाली भाभी जी पानी भर रही हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह बदबूदार जहर जैसा पानी देकर भी अरविंद केजरीवाल को यह लगता है कि वे दिल्ली के लोगों पर अहसान कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भाजपा के लिए वोट करें क्योंकि केंद्र सरकार ने पूरे देश को टोंटी वाला साफ पीने का पानी देने का फैसला कर लिया गया है। 

 

उन्होंने दिल्ली सरकार पर कच्ची कॉलोनियों को पक्का करने की राह में रोड़ा अटकाने का काम किया। उन्होंने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने एक भी रजिस्ट्री नहीं करवाई, जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी गरीब परिवारों को सभी सुविधाओं से युक्त पक्के मकान दिए जा रहे हैं।

लेकिन दिल्ली के लोगों को यह लाभ सिर्फ इसलिए नहीं मिला क्योंकि केजरीवाल सरकार ने इसे दिल्ली में लागू ही नहीं किया। इसी प्रकार उन्होंने आयुष्मान योजना को भी दिल्ली में लागू न करने के लिए केजरीवाल सरकार को दोषी ठहराया। 

 

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने किसी एक भी व्यक्ति के लिए दुकान नहीं खुलवाया, लेकिन उन्होंने निर्भया के दोषी की दुकान खोलने के लिए पूरी मदद की। इसके लिए उनके पास समय भी था और पैसा भी लेकिन दिल्ली के किसी आदमी के लिए उनके पास कुछ नहीं था। उन्होंने केजरीवाल सरकार पर महिला सुरक्षा से समझौता करने का आरोप लगाया। 

 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। सभी दलों के प्रमुख नेताओं ने अलग-अलग इलाकों में अपने प्रत्याशियों के लिए जनसभाओं को सम्बोधित किया और रोड शो निकाला। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अभय वर्मा के लिए एक जनसभा को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें