फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : घर-घर जाकर वैक्सीन के लिए किया जाएगा जागरूक, मतदाता सूची के अनुसार होगी पहचान

Thu, 18 Mar 2021 06:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

राजधानी में टीकाकरण को अधिक रफ्तार देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत घर-घर जाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अगले सप्ताह से यह अभियान शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को टीकाकरण बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सभी 11 जिलों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सिविल डिफेंस के कर्मचारियों की टीमें तैयार की जा रही हैं।

इन टीमों को मतदाता सूची के हिसाब से 60 साल से अधिक उम्र के लोगों का पता और फोन नंबर दिया जाएगा। यह टीमें लोगों के घर-घर जाकर उन्हें टीका लेने के लिए प्रेरित करेंगी। इस दौरान व्यापार मंडल के सदस्यों और आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों के साथ मिलकर बाजारों और कॉलोनियों में भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। अभियान को अधिक गति देने के लिए यह योजना तैयार की जा रही है। इसमें उन लोगों पर अधिक ध्यान दिया जाएगा जो दूसरे चरण के टीकाकरण की क्षेणी में आते हैं, लेकिन वह वैक्सीन नहीं लगवा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें