फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीएमए की सलाह: हरिद्वार कुंभ मेले से लौटने पर कोविड-19 की जांच कराएं दिल्ली वाले

Wed, 17 Mar 2021 08:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के लोगों को कुंभ मेला में जाना महंगा पड़ सकता है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार ने फैसला लिया है कि कुंभ से लौटकर आने पर भी लोगों को कोरोना वायरस की जांच करानी होगी। साथ ही अपने स्वास्थ्य की निगरानी भी लोगों को स्वयं रखनी होगी। 
विज्ञापन


इससे पहले उत्तराखंड सरकार कुंभ मेला में आने के लिए कोरोना की निगेटिव जांच रिपोर्ट को अनिवार्य कर चुकी है। इसका मतलब यह है कि अगर कोई व्यक्ति दिल्ली से हरिद्वार कुंभ मेला के लिए जाता है तो उसे दो बार कोरोना वायरस की जांच कराना जरूरी होगी। एक बार मेले में प्रवेश के लिए और दूसरी बार वापस दिल्ली आकर। मेले में प्रवेश के लिए जांच रिपोर्ट की अवधि 72 घंटे तक ही मान्य रहेगी। 

दरअसल बुधवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक में कुंभ मेला और कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए एहतियात को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि मेला से लौटकर आने वालों को आरटी पीसीआर जांच करानी होगी। साथ ही अपने स्वास्थ्य पर भी निगरानी रखना जरूरी होगा। इसके अलावा डीडीएमए ने मेला के लिए जाने वालों को कोविड सतर्कता नियमों का खास ध्यान रखने की सलाह भी दी है। 
विज्ञापन


डीडीएमए ने समूहों में कुंभ मेले में शामिल होने वालों यात्रियों को संक्रमण से बचाव के लिए अधिक सतर्कता बरतने को कहा है। दिल्ली के तीर्थयात्रियों को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और उत्तराखंड सरकार की ओर से कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। 
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा निर्देशों के तहत श्रद्धालुओं को सक्षम प्राधिकारी की ओर से जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र दिखाने के बाद भी कुंभ मेले में प्रवेश मिल सकेगा। कोविड-19 की जांच के लिए आरटी पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट का निगेटिव होना अनिवार्य है। यह रिपोर्ट यात्रा की तारीख से 72 घंटे से अधिक पुरानी नहीं होना चाहिए।

धार्मिक यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को कोविड संक्रमण से बचाव के लिए सभी मानकों का पालन करने सहित खुद के स्वास्थ्य की निगरानी करने की भी सलाह दी गई है। यात्रा से पहले उत्तराखंड सरकार के पोर्टल पर सभी यात्रियों का पंजीकरण का होना जरूरी है। यात्रियों को हर समय आरोग्य सेतु एप का उपयोग भी अनिवार्य होगा।

बुजुर्ग, बच्चे और बीमारियों से ग्रस्त लोग न जाएं यात्रा पर
65 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग, 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों सहित मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय, फुफ्फुसीय और गुर्दे की बीमारी से ग्रस्त लेगों को कुंभ मेले में न जाने की सलाह दी गई है। तीर्थयात्रियों से यात्रा के दौरान फेस मास्क पहनने, बार-बार हाथ धोने और एक दूसरे से और एक दूसरे से छह फुट की दूरी बनाए रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें