फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manish Sisodia: सिसोदिया ने मोरबी हादसे को लेकर राज्य सरकार को घेरा, बोले- इसके पीछे भाजपा का भ्रष्टाचार

Tue, 01 Nov 2022 04:15 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के डिप्टी सीएम ने कहा कि जो डॉक्यूमेंट सामने आए हैं उनसे समझ में आता है पुल के पुनर्निर्माण का काम आठ महीने में पूरा होना था,लेकिन किस जल्दबाजी पांच महीने में लीपापोती कर पूरा किया गया। भारतीय जनता पार्टी ने इस कंपनी से कितना चंदा लिया है?
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोरबी हादसे को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि गुजरात के मोरबी में जो हादसा हुआ, उससे पूरा देश हिला हुआ है। ये हादसा नहीं हत्या है और इसके पीछे है भाजपा का भ्रष्टाचार है। वहीं, सिसोदिया ने हादसे पर कई सवाल भी उठाए। सिसोदिया ने कहा कि मैं डेढ़ सौ लोगों और मासूम बच्चों के हत्यारे नेताओं और उनकी सरकार से कुछ सवाल पूछना चाहता हूं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोरबी में जो पुल टूटा उसके पुननिर्माण का ठेका एक घड़ी बनाने वाली कंपनी को क्यों दिया गया? एक ऐसी कंपनी को जिसने कभी सिविक वर्क नहीं किया, पुल नहीं बनाया, इस तरह का कोई काम नही करती थी। सिर्फ घड़ी बनाने का एक्सपीरियंस रखने वाली कंपनी को पुल का पुनः निर्माण का ठेका दे दिया। यह भारतीय जनता पार्टी जवाब दें कि ऐसा क्यों किया गया।

डिप्टी सीएम ने कहा कि जो डॉक्यूमेंट सामने आए हैं उनसे समझ में आता है पुल के पुनर्निर्माण का काम 8 महीने में पूरा होना था,लेकिन किस जल्दबाजी पांच महीने में लीपापोती कर पूरा किया गया। भारतीय जनता पार्टी ने इस कंपनी से कितना चंदा लिया है? इस कम्पनी के मालिकों की बीजेपी के किन- किन नेताओं से नजदीकी है?
विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि पूरे देश में पूरी दुनिया में यह मुद्दा उठ रहा है, इतने बड़े हादसे के बाद से जो एफ आईआरदर्ज की गई है उसमें उस कंपनी और उसके मालिकों का नाम तक नहीं है। सिक्योरिटी गार्ड, नीचे के कर्मचारी, मजदूर के खिलाफ एफआईआर की गई है। किसके दबाव में कंपनी के मालिको और कंपनी के खिलाफ एफआईआर नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें