फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: प्रॉपर्टी डीलर की सरेआम गोली मारकर हत्या, नरेला-लामपुर रोड पर गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

Fri, 04 Sep 2026 05:48 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सड़क पर धरने पर बैठे परिजनों और ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है।
विज्ञापन
लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरेला में प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद की सरेआम गोली मारकर हत्या के विरोध में शुक्रवार को नरेला-लामपुर रोड पर परिजनों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। पुलिस को दिया गया 24 घंटे का अल्टीमेटम खत्म होने के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर बैठकर रास्ता पूरी तरह बाधित कर दिया। 

विज्ञापन


स्थिति को नियंत्रित करने के लिए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सड़क पर धरने पर बैठे परिजनों और ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है। परिजनों की स्पष्ट मांग है कि जिस तरह से प्रमोद की हत्या की गई है, पुलिस उन बदमाशों का जल्द से जल्द एनकाउंटर करें। 

परिजनों का कहना है कि जब तक सभी आरोपियों का एनकाउंटर नहीं हो जाता, वह प्रमोद का शव हासिल नहीं करेंगे। पुलिस के आला अधिकारी लोगों को समझा बुझाकर वहां से हटा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें