दिल्ली पुलिस ने महिला को ब्लैकमेल करने के आरोपी में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, 22 वर्षीय अब्बूजर रहमान सोशल मीडिया के जरिए एक महिला को उसकी निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी दे रहा था और महिला से पैसे की मांग कर रहा था। आरोपी ने खुद को स्पेनिश अभिनेता मनु रियोस बताया था। साइबर पीएस नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।