फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली दंगा: अदालत ने शरजील इमाम की जमानत याचिका पर फैसला रखा सुरक्षित 

Thu, 10 Feb 2022 06:06 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली दंगा के मामले में अदालत ने विशेष लोक अभियोजक और बचाव पक्ष के वकील की दलील सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया।
विज्ञापन
शरजील इमाम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पूर्वी दिल्ली हिंसा मामले में अदालत ने गुरुवार को शरजील इमाम की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। दिल्ली दंगा के मामले में अदालत ने विशेष लोक अभियोजक और बचाव पक्ष के वकील की दलील सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया।

विज्ञापन



वहीं, इससे पहले दिल्ली पुलिस ने शरजील इमाम व उमर खालिद सहित अन्य आरोपियों की जमानत याचिका पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने तर्क रखा कि दिल्ली दंगों के लिए एक बड़ा षड्यंत्र रचा गया था और हिंसा भड़काने, सीसीटीवी कैमरों को हटाने और सबूत मिटाने में आरोपियों ने अहम भूमिका निभाई थी। 
विज्ञापन


अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत के समक्ष विशेष अभियोजन अधिकारी अमित प्रसाद ने कहा कि डीपीएसजी ग्रुप के संदेशों से स्पष्ट है कि वे हिंसा की बात करते हैं। उन्होंने कहा विरोध स्थलों को स्थानीय लोगों की भागीदारी के बिना अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन


अधिवक्ता प्रसाद ने उमर खालिद, शरजील इमाम, खालिद सैफी, सलीम मलिक, शहाब अहमद और सलीम खान व अन्य की जमानत याचिकाओं का विरोध करते हुए कहा मजिस्ट्रेट के सामने गवाह जॉनी द्वारा दिए गए बयान का हवाला देते हुए कहा गवाह ने दंगो को देखा और आरोपियों के बारे में विस्तृत बयान।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें