फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : नो स्कूल बैग पॉलिसी को बढ़ावा देगा निगम, स्कूलों में कई बड़े बदलाव करने की योजना

Sat, 11 Feb 2023 06:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic...
विज्ञापन

एमसीडी अपने स्कूलों में नो स्कूल बैग पॉलिसी को बढ़ावा देगा। इस नीति को लागू करने के लिए छात्रों को किताबों का एक सेट स्कूल के लिए और दूसरा घर के लिए प्रदान किया जाएगा ताकि उन्हें स्कूल में भारी स्कूल बैग नहीं ले जाना पड़े। निगम विजन एट द रेट 2047 के तहत इस तरह के कई दूसरे महत्वपूर्ण बदलाव भी अपने स्कूलों में करने जा रहा है। 

विज्ञापन


एमसीडी छात्रों को शुरुआत से ही लैंगिक समानता के बारे में शिक्षित करने पर ध्यान केंद्रित करेगी। इसके लिए निगम अपने दो शिफ्ट वाले स्कूलों को एकल शिफ्ट स्कूलों में बदलने की योजना बना रहा है। 

ताकि कम उम्र से ही लड़कों और लड़कियों को साथ-साथ पढ़ने की अनुमति दी जा सके, जिससे बच्चे एक दूसरे का सम्मान करने जैसे आवश्यक मूल्यों को विकसित कर सकें। शिक्षा विभाग ने कहा है कि वो अपने स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को सभी निर्धारित मानकों के अनुरूप लागू कर रहे हैं। उनका लक्ष्य नई शिक्षा नीति में निर्दिष्ट सभी उद्देश्यों को प्राप्त करना है। इसके लिए भविष्य में बच्चों को मातृभाषा में पढ़ाई कराने की योजना भी बनाई है। 
विज्ञापन


शिक्षा विभाग स्कूलों में बच्चों को उनकी स्थानीय भाषा का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। छात्रों के बीच सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को बढ़ावा देना, स्कूलों में बुनियादी ढांचे में वृद्धि, खेल के बुनियादी ढांचे का निर्माण और विकास, स्कूलों में सुरक्षा और स्वच्छता जैसे विषयों पर ज्यादा फोकस किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें