देश के अन्य राज्यों की तरह दिल्ली में भी कोरोना के मामलों में तेजी देखी जा रही है। जहां दो दिन पहले तक रोजाना कोरोना के मामले 150-160 के बीच आ रहे थे वहीं बीते दो दिनों से 200 के पार मामले आ रहे हैं। गुरुवार को कोरोना वायरस के 220 मामले सामने आए और 188 लोग ठीक हुए। वहीं राहत की बात यह है कि आज दिल्ली में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई।
इस तरह दिल्ली में कोरोना संक्रमण के कुल केस 6,38,593 पहुंच गए हैं और कुल 6,26,519 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। कुल 10,905 संक्रमितों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है। इस वक्त दिल्ली में कुल सक्रिय मामले 1,169 हैं।
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 220 नए #COVID19 मामले और 188 रिकवरी दर्ज़ की गई।
कुल मामले: 6,38,593
कुल रिकवरी: 6,26,519
मृत्यु: 10,905
सक्रिय मामले: 1,169 pic.twitter.com/TONux3LD60