फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : 52 कैदी हुए संक्रमित, सात जेलकर्मियों का चल रहा है इलाज

Wed, 14 Apr 2021 08:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आठ अप्रैल को जेल प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि जेल में बंद 23 कैदी कोरोना संक्रमित हैं। अब यह तादाद बढ़कर 52 पहुंच गई। यानि पांच दिन में संक्रमण दो गुना से अधिक रफ्तार से बढ़ रहा है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के जेलों में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने लगा है। जेल प्रशासन संक्रमण को रोकने के जद्दोजहद में लगा हुआ है। प्रशासन का दावा है कि संक्रमण को काबू में रखने के लिए जेल में सभी उपाय किए जा रहे हैं, बावजूद पिछले एक सप्ताह में दो गुना से अधिक मामले बढ़ गए हैं। 
विज्ञापन


जेल में क्षमता से दो गुना अधिक बंद कैदियों में संक्रमण को रोकना जेल प्रशासन के लिए चुनौती है। इसको लेकर जेल में लगातार बैठकें की जा रही है।

आठ अप्रैल को जेल प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि जेल में बंद 23 कैदी कोरोना संक्रमित हैं। अब यह तादाद बढ़कर 52 पहुंच गई। यानि पांच दिन में संक्रमण दो गुना से अधिक रफ्तार से बढ़ रहा है। हालांकि जेल प्रशासन का कहना है कि जमानत की अवधि खत्म होने के बाद से जेल में लगातार कैदियों की वापसी हो रही है। 

वापस आने वाले कैदियों को कोविड जांच के बाद ही जेल में प्रवेश की इजाजत दी जा रही है। ऐसे में आने वाले कई कैदी संक्रमित पाए गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जमानत पर आने वाले कैदी ही संक्रमित नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा है कि जेल के अंदर मौजूद कैदी भी संक्रमित हैं। लेकिन जेल प्रशासन इस बात का खुलासा नहीं कर रही है कि जेल में बंद कितने कैदी संक्रमित हुए हैं। जेल प्रशासन की आंकड़े को माने तो जेल में अब तक 174 कैदी संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें 120 पूरी तरह से ठीक हो गए और दो कैदियों की मौत हो गई। वहीं इस संक्रमण के चपेट में आकर तीन सौ जेलकर्मी बीमार हुए, जिसमें से 293 ठीक हो गए। वहीं सात जेलकर्मियों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें