फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: पेइंग गेस्ट में लड़कियों के साथ यौन शोषण मामले पर एक्शन, दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस से मांगा जवाब

Mon, 26 Jun 2023 07:45 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में हडसन लेन स्थित एक पीजी में लड़कियों के साथ यौन शोषण मामले पर डीसीडब्ल्यू ने पुलिस को समन जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली महिला आयोग ने पेइंग गेस्ट (पीजी) में लड़कियों के साथ यौन शोषण के मामले में कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस को समन जारी किया है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस को 19 जून को नोटिस भेजकर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी गई थी, मगर दिल्ली पुलिस ने जवाब दाखिल नहीं किया। आयोग को हडसन लेन स्थित एक पीजी में लड़कियों के साथ यौन शोषण की शिकायत मिली है।

विज्ञापन


आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के अनुसार, शिकायतकर्ता ने बताया कि 12 जून की आधी रात वह अपने पीजी की बालकनी में दोस्तों के साथ खड़ी थी, तभी पीजी के सामने एक लड़का घूर रहा था। कुछ देर बाद उसने अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। आयोग ने मौरिस नगर थाने के एसएचओ को 28 जून को तलब किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें