फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : आयोग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, 24 घंटे के भीतर बच्चों की जरुरतों को किया जाएगा पूरा

Sat, 01 May 2021 09:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बच्चों की आवश्यक जरुरतों और समस्याओं को दूर करने के लिए दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर) ने हेल्पलाइन नंबर 9311551393 जारी किया है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के दौरान तमाम ऐसे बच्चों के सामने संकट खड़ा हो गया है जिनके अभिभावक कोरोना से बीमार अस्पातलों में भर्ती हैं। कई बच्चों के अभिभावक उनसे बिछड़ चुके हैं। ऐसे बच्चों की आवश्यक जरुरतों और समस्याओं को दूर करने के लिए दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर) ने हेल्पलाइन नंबर 9311551393 जारी किया है। 
विज्ञापन


डीसीपीसीआर के अध्यक्ष अनुराग कुंडू ने शुक्रवार को लोगों से अपील की है कि ऐसे बच्चों पर नजर रखें और कहीं ऐसे बच्चे दिखे तो हेल्पलाइन पर फोन करें। ऐसे बच्चों को 24 घंटे मदद सुनिश्चित की जाएगी।

डीसीपीसीआर के अध्यक्ष अनुराग कुंडू ने बताया कि ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें बच्चे अभिभावकों को खो चुके हैं और उन्हें तत्काल देखभाल की आवश्यकता है। आयोग ऐसे सभी मामलों को 24 घंटे से कम समय में हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए तत्काल प्रभाव के साथ हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।
विज्ञापन


हेल्पलाइन के जरिए आने वाले सभी तात्कालिक फोन पर डीसीपीसीआर 24 घंटे के अंदर मदद पहुंचाएगा। बच्चों के लिए दवाइयां, भोजन, आश्रय, कपड़े इत्यादि आवश्यक जरुरतों की आपूर्ति की जाएगी। 
विज्ञापन

अनुराग कुंडू ने बताया कि अबतक हेल्पलाइन के जरिए डीसीपीसीआर के संज्ञान में कई मामले आए हैं जिनमें कोविड-19 के कारण बच्चों ने अपने माता-पिता को खो दिया है। कई अन्य मामलों में बच्चों ने अपने माता-पिता में से किसी एक को खो दिया है, जबकि दूसरा अस्पताल में भर्ती है। ऐसे हालात में बच्चों को हर संभव मदद की जा रही है।

आयोग को एक मामला मिला जिसमें दोनों बच्चों ने एक ही दिन में अपने माता-पिता को खो दिया था। इसके बाद आयोग ने गैर सरकारी संगठन की मदद से बच्चों के साथ बातचीत कर काउंसलिंग की। रिश्तेदार और पड़ोसी अब बच्चों की देखभाल कर रहे हैं। वहीं आयोग रोज उनकी जानकारी ले रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें