दिल्ली में शुक्रवार रात दो जगह पर आग लगने की घटनाएं हुई हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार दमकल विभाग ने बताया कि एक घटना ज्वालाहेड़ी मार्केट की है। सूचना रात 10.30 पर मिली। दमकल की दो गाड़ियां आग बुझाने के लिए भेजी गईं।
विज्ञापन
दूसरी घटना दिल्ली के बारापुला इलाके के आसपास की बताई जा रही है जिसकी सूचना दमकल विभाग को रात करीब 11 बजे मिली। वहां भी आग बुझाने का प्रबंध किया गया है।