फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली दंगा: जान गंवाने वाले आईबी कर्मी अंकित शर्मा के भाई को नौकरी देगी सरकार 

Sat, 27 Mar 2021 12:05 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अंकित शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में दिल्ली दंगा में जान गंवाने वाले आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा के भाई अंकुर शर्मा को दिल्ली सरकार में नौकरी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। 
विज्ञापन


इससे पहले सीएम अरविंद केजरीवाल ने अंकित शर्मा की हत्या पर गहरा दुख जताते हुए उनके परिजनों को एक करोड़ की सहायता राशि दी थी। साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का वादा भी किया था। 

अंकित शर्मा हत्याकांड को बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाया था। भाजपा की केंद्र सरकार पीड़ित परिवार की मदद से पीछे हट गई। केंद्र सरकार ने अंकित शर्मा के परिवार के किसी सदस्य को नौकरी देने से इनकार कर दिया था। 
विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हुई दिल्ली कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से अंकित शर्मा के परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें