फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिलेखागार विकास के लिए 50 करोड़ की मंजूरी, पिछले साल रखी थी कला कुंज की आधारशिला

Wed, 03 Mar 2021 05:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने दिल्ली की कला और संस्कृति पारिस्थितिकी को संरक्षित करने के लिए बड़ी परियोजना को मंजूरी दी है। दिल्ली कैबिनेट ने दिल्ली अभिलेखागार के कामकाज में सुधार के लिए लगभग 50 करोड़ रुपये के फंड को मंजूरी दी है। इससे अभिलेखागार के अंदर नए भवनों का निर्माण किया जाएगा और साथ ही अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्य भी किए जाएंगे।

विज्ञापन


साल 2020 में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सांस्कृतिक परिसर कला कुंज की आधारशिला रखी थी। इसका उद्देश्य दिल्ली के नागरिकों को एक ऐसा परिसर प्रदान कराना है, जहां  डिजिटल रूप में ऐतिहासिक दस्तावेज को देखा जा सकेगा और यहां पर लोग संस्कृति कार्यक्रमों में भी भाग ले सकेंगे, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण कला कुंज के निर्माण का कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाया था। 

फिलहाल दिल्ली सरकार ने दिल्ली पर्यटन परिवहन विकास निगम को दिल्ली अभिलेखागार विभाग के साथ कांप्लेक्स के निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि देने की भी मंजूरी दी है। साथ ही कोरोना काल में हुए नुकसान और अभिलेखों के रखरखाव के लिए 1.32 करोड़ की अतिरिक्त राशि भी जारी करने की मंजूरी प्रदान की है। दिल्ली अभिलेखागार विभाग में दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों के करीब 10 करोड़ पन्नों के अभिलेखों का रखरखाव किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें