दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया। गुरू तेग बहादुर की बेअदबी पर सदन में सत्ता पक्ष का हंगामा देखने को मिला।
नेता प्रतिपक्ष आतिशी पर गंभीर आरोप लगाए गए, जिससे सदन में तनाव का माहौल बन गया। विधानसभा अध्यक्ष ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, एक घंटे के भीतर सदन में आकर अपनी स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया।
सदन में सत्ता पक्ष के विधायकों ने जमकर नारेबाजी की और नेता प्रतिपक्ष आतिशी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष ने बार-बार सत्ता पक्ष के विधायकों से शांत रहने और सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने देने की अपील की, लेकिन हंगामा जारी रहा।
लगातार बढ़ते हंगामे को देखते हुए, विधानसभा अध्यक्ष को बृहस्पतिवार 11:00 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।