फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndiGo Crisis: दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों में देरी की आशंका, यात्रा से पहले देख लें स्टेटस; एडवाइजरी जारी

Sun, 07 Dec 2025 03:13 PM IST
राहुल तिवारी एएनआई, नई दिल्ली

सार

IndiGo Crisis: दिल्ली एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी करते हुए यात्रियों को आगाह किया कि इंडिगो उड़ानों में देरी जारी रह सकती है। यात्रा से पहले उड़ान की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है। सहायता के लिए सूचना डेस्क और मेट्रो, बस, कैब समेत सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराए गए हैं।
 
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IndiGo Crisis: इंडिगो एयरलाइन परिचालन संकट से उबरने की कोशिश कर रही है, लेकिन स्थितियां पूरी तरह सामान्य नहीं हुई हैं। इसी बीच दिल्ली एयरपोर्ट जीएमआर ने कहा है कि इंडिगो की उड़ानों में देरी की आशंका बनी हुई है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ान की ताज़ा स्थिति अवश्य जांच लें।
विज्ञापन



दिल्ली एयरपोर्ट द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि हमारी टीमें सभी संबंधित पक्षों के साथ मिलकर देरी को कम करने और यात्रा को सुगम बनाने के लिए लगातार काम कर रही हैं। यदि किसी भी प्रकार की सहायता चाहिए, जिसमें चिकित्सीय मदद भी शामिल है, तो कृपया सूचना डेस्क पर जाएं जहां हमारा स्टाफ आपकी मदद के लिए मौजूद है।

ये भी पढ़ें- IndiGo Crisis: इंडिगो संकट पर संसदीय समिति सख्त, सभी निजी एयरलाइंस और DGCA के अधिकारियों को कर सकती है तलब
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट तक और एयरपोर्ट से आने जाने के लिए मेट्रो, बसें और कैब सहित कई सार्वजनिक परिवहन के विकल्प उपलब्ध हैं।

बता दें कि रविवार को भी देश के प्रमुख हवाई अड्डों पर 650 उड़ानें रद्द हुईं। इंडिगो में जारी संकट के चलते बीते छह दिनों में करीब 3000 उड़ानें रद्द हुई हैं, जिससे देश में हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है और लाखों यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। अब सरकार ने इंडिगो के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें