दिल्ली की वायु गुणवत्ता बिगड़ी
- फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार को बिगड़ी हुई पाई गई है। इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया।
सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर)-इंडिया के अनुसार, इससे पहले वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में थी लेकिन अब यह कुछ कमी के साथ मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई है। मौसम में सुबह हल्की धुंध पाई गई। सूर्योदय अपने समय पर हुआ।