फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Pollution: राजधानी में 'दमघोंटू' हवा की मार, इन जगहों पर AQI 400 पार, जानें पूरे एनसीआर का हाल

Fri, 28 Nov 2025 08:25 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली के अशोक विहार, जहांगीरपुरी, वजीरपुर समेत कई इलाकों में एक्यूआई 400 से ज्यादा दर्ज किया गया है। वहीं, नोएडा, गाजियाबाद की हवा की भी हालत खराब है।
विज्ञापन
Air Pollution - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में हवा की दिशा बदलने और गति कम होने के चलते वायु प्रदूषण में एक बार फिर से बढ़ोतरी हुई है। बीते दिनों में लगातार घटता जा रहा प्रदूषण फिर से बढ़ते क्रम की दिशा पर चल पड़ा है। गुरुवार सुबह की शुरुआत धुंध और हल्के कोहरे से हुई। वहीं, आसमान में स्मॉग की चादर भी दिखाई दी। अशोक विहार, जहांगीरपुरी समेत कई इलाकों में एक्यूआई 400 से ज्यादा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सुबह सात बजे को आंकड़ों के अनुसार, राजधानी दिल्ली के अलीपुर में एक्यूआई 354, आनंद विहार में एक्यूआई 408, अशोक विहार में 417, आया नगर में 362, बवाना में 413, बुराड़ी में 403, चांदनी चौक में 408,  डीटीयू में 393, द्वारका में 416, आईजीआई एयरपोर्ट टी3 इलाके में 360, आईटीओ में 395, जहांगीरपुरी में 420, लोधी रोड 346, मुंडका 436, नजफगढ़ में 316, पंजाबी बाग में 417, रोहिणी 432, विवेक विहार 407, सोनिया विहार 360, आरकेपुरम  420, वजीरपुर में 414 दर्ज किया गया है।



 

गाजियाबाद में भी 400 पार पहुंची एक्यूआई
गाजियाबाद में भी एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, लोनी में 425 एक्यूआई दर्ज किया गया है। संजय नगर में 290, वसुंधरा 305 और इंदिरापुरम में एक्यूआई 385 दर्ज किया।

नोएडा का एक्यूआई भी 400 से ज्यादा
नोएडा में भी कई इलाकों में 400 से ज्यादा एक्यूआई पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सेक्टर 125 में 422, सेक्टर 1 इलाके में 405 और सेक्टर 62 इलाके में 359, सेक्टर 116 इलाके में 438 एक्यूआई दर्ज किया गया है। 

गुरुग्राम में इतना दर्ज किया गया एक्यूआई
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, गुरुग्राम के एनआईएसई ग्वाल पहाड़ी में 359 एक्यूआई दर्ज किया गया है। सेक्टर 51 इलाके में 299, टेरी ग्राम में 339, विकास सदन में 273 एक्यूआई दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

फरीदाबाद का एक्यूआई
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, फरीदाबाद के सेक्टर 30 में एक्यूआई 174, न्यू इंडस्ट्रियल टाउन में 230 और सेक्टर 11 में 160 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें