दिल्ली की राजिंदर नगर विधानसभा सीट पर प्रदेश में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। आप ने दुर्गेश पाठक को अपना उम्मीदवार बनाया है। 'आप' नेता संजय सिंह ने यह घोषणा की।
'आप' के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता कोच चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि आदेश गुप्ता अब दुर्गेश पाठक का सामना करें।
राजिंदर नगर से विधायक रहे राघव चड्ढा के राज्यसभा जाने के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी। इस कारण यहां उपचुनाव कराए जा रहे हैं।