फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : दिल्ली में दिनदहाड़े हो गई हद, 16 सवारियों को बस में बिठाया और बंधक बनाकर लूटा, दो को रास्ते में उतारा

Sun, 09 Apr 2023 04:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

चीखने-चिल्लाने के बीच बस शास्त्री पार्क पहुंच गई। यहां गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने जब यात्रियों को शोर मचाते हुए सुना तो किसी तरह बस रुकवाकर आरोपियों को काबू किया। 
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े हथियारबंद चार बदमाशों ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन से मिनी बस में 16 यात्रियों को बिठाया और बंधक बनाकर हथियार के बल पर  मारपीट की और लूटपाट शुरू कर दी। चीखने-चिल्लाने के बीच बस शास्त्री पार्क पहुंच गई। यहां गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने जब यात्रियों को शोर मचाते हुए सुना तो किसी तरह बस रुकवाकर आरोपियों को काबू किया। 

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान सत्यपाल (56), मनोज (44), दीपू (31) और विपिन (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया सामान भी बरामद किया है। आरोपी इस तरह की वारदात में पहले भी शामिल रहे हैं। पुलिस ने बिनीत कुमार (20) की शिकायत पर मामला दर्ज कर किया है। बिनीत ने बताया कि वह परिवार के साथ जामताड़ा में रहता है। बिनीत का चचेरा भाई रोहिणी में रहता है।

शुक्रवार को वह आगे की पढ़ाई के लिए चाचा के पास आ रहा था। शुक्रवार दोपहर आनंद विहार ट्रेन से उतरने के बाद वह बाहर सड़क पर आकर रोहिणी जाने के लिए साधन देखने लगा। इस बीच दो युवकों ने बिनीत को मिनी बस में बिठा लिया। इस तरह आरोपियों ने बस में 16 सवारियों को बिठा लिया। इनमें कुछ महिलाएं भी शामिल थीं।
विज्ञापन


आनंद विहार से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का लगा था बोर्ड
बस सीमापुरी की ओर बढ़ने लगी। बाद में जीटी रोड होते हुए कश्मीरी गेट की ओर जाने लगी। चालक बस को काफी तेज चला रहा था। बस पर आनंद विहार से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का बोर्ड लगा था।  बस में पानीपत, अलवर, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत दूसरी जगहों की सवारियां बैठी हुईं थीं। 

दो सवारियों से सामान छीना और रास्ते में उतार दिया
अन्य सवारियों ने विरोध जताकर बस रोकने और उतरने का प्रयास किया तो आरोपियों ने चाकू निकाल लिया और सवारियों को धक्का देने लगे। आरोपियों ने फरीदाबाद जाने वाली दो सवारियों से सामान छीना और रास्ते में उतार दिया।

शोर सुन गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने बस को रुकवाया
आरोपी विरोध करने वालों के साथ मारपीट कर रहे थे। बस शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पर पहुंची तो लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों की नजर पड़ी और जबरन बस को रुकवाया। लोगों से बातचीत करने पर हकीकत का पता चला। पुलिस आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। 3 खिचड़ीपुर और गाजीपुर के एक लोनी का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें