फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध में बाधक बनने पर हुई घोषित बदमाश की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध संबंध में बाधक बनने पर हुई घोषित बदमाश की हत्या
विज्ञापन

नई दिल्ली। बवाना इलाके में अवैध संबंध में बाधक बनने पर घोषित बदमाश की हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्या के मुख्य साजिशकर्ता सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि 10 अगस्त की सुबह रमेश नगर में घोषित बदमाश राजीव की हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। जांच में पुलिस को पता चला कि पन्ना गांव निवासी मोहित वारदात में शामिल है। पुलिस ने मोहित को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। मोहित ने हत्या की बात कबूल करते हुए बताया कि उसने रमेश नगर निवासी दीनदयाल के कहने पर वारदात को अंजाम दिया। दीनदयाल के इलाके की एक महिला से अवैध संबंध थे। राजीव क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। राजीव के पास पैसे होने की वजह से महिला ने उससे नजदीकी बढ़ाते हुए अवैध संबंध बना लिए थे, वहीं दीनदयाल से दूरी बना ली थी। इस बात से नाराज दीनदयाल ने अपने दोस्तों मोहित और औचंदी निवासी रोहित को राजीव की हत्या के लिए तैयार किया। हत्या से पहले दोनों आरोपियों ने राजीव के घर की रैकी की। बाद में दीवार फांदकर घर में घुसे और लाठी-डंडे से पीटकर राजीव की हत्या कर दी। मोहित की निशानदेही पर पुलिस ने दीनदयाल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि रोहित की तलाश जारी है। मोहित पर एक चोरी का मामला भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें