फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर डीडीए का तोहफा: 10.52 लाख में सस्ते घर की निकाली नई स्कीम, फेज तीन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

Thu, 01 Jan 2026 07:56 AM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

डीडीए ने नए साल पर जन साधारण आवास योजना फेज तीन शुरू की है। नरेला, रोहिणी और द्वारका में 684 ईडब्ल्यूएस व जनता फ्लैट मिलेंगे। शुरुआती कीमत 10.52 लाख रुपये है। बुकिंग 15 जनवरी से पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी।

विज्ञापन
डीडीए फ्लैट्स - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्लीवासियों को डीडीए नए साल पर तोहफा देगी। डीडीए सस्ते घर की खास योजना लाई है। अब जन साधारण आवास योजना फेज 3 के रजिस्ट्रेशन शुरू हैं। योजना में नरेला, रोहिणी और द्वारका इलाके में कुल 684 ईडब्ल्यूएस और जनता फ्लैट दिए जाएंगे, जिनकी शुरुआती कीमत 10.52 लाख रुपये रखी गई है। फ्लैटों की बुकिंग 15 जनवरी से शुरू होगी और आवंटन पहले आ-पहले पाओ के आधार पर होगा।

विज्ञापन


डीडीए ने नए साल से पहले आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए जन साधारण आवास योजना फेज 3 लॉन्च की है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर और निम्न आय वर्ग के लोगों को दिल्ली में किफायती घर मिलेगा। डीडीए के मुताबिक इस चरण में कुल 684 फ्लैट बिक्री के लिए रखे गए हैं, जिनमें ईडब्ल्यूएस और जनता श्रेणी के फ्लैट शामिल हैं। फ्लैट नरेला, रोहिणी और द्वारका जैसे इलाकों में हैं। 

नरेला सेक्टर जी-7, जी-8 और सेक्टर ए-4 में ईडब्ल्यूएस फ्लैट दिए जाएंगे, जबकि रोहिणी सेक्टर-4 और द्वारका सेक्टर-16बी व नसीरपुर इलाके में जनता श्रेणी के फ्लैट मिलेंगे। ईडब्ल्यूएस फ्लैट की शुरुआती कीमत 10.52 लाख रुपये रखी गई है, वहीं जनता फ्लैट की कीमत इससे अधिक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें