फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: डीडीए ने लॉन्च की 5623 फ्लैटों की योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले आओ-पहले पाओ : 10 जुलाई को दोपहर 12 बजे तक कराया जा सकता है पंजीकरण
विज्ञापन


पंजीकरण व आवंटन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डीडीए ने शुक्रवार को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर विभिन्न श्रेणी के 5623 फ्लैटों की आवासीय योजना लॉन्च की है। इस योजना के तहत फ्लैट खरीदने के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है और 10 जुलाई को दोपहर 12 बजे तक पंजीकरण कराया जा सकता है। इसके बाद फ्लैटों का आवंटन होगा। पंजीकरण व आवंटन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इस योेजना के तहत नरेला, द्वारका, रोहिणी, लोक नायक पुरम एवं जसोला में फ्लैट उपलब्ध हैं।
डीडीए के अनुसार, इस योजना के तहत मकान सेे वंचित लोगों के साथ-साथ वे लोग भी आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास 67 वर्गमीटर से बड़ा फ्लैट या फिर प्लॉट पहले से उपलब्ध है। दरअसल डीडीए की पिछली चार आवासीय योजनाएं फ्लॉप हो चुकी हैं, क्योंकि पहले डीडीए की योेजना केवल मकान नहीं होने वाले लोगों के लिए होती थी। यह पहला अवसर है जब मकान होने के बावजूद लोग फ्लैट के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

डीडीए ने कहा कि गरीबों को किफायती दर पर फ्लैट मुहैया कराने के उद्देश्य से वन बेडरूम फ्लैट की कीमत विशेष आवासीय योजना-2021 वाली ही रखी गई है। डीडीए ने दावा किया है कि नरेला के फ्लैट लोगों को आकर्षित करेंगे। दरअसल नरेला में इस समय विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कई बड़ी योजनाएं चल रही हैं। यह अधिकतर योजनाएं यहां बनाए गए फ्लैटों के मद्देनजर तैयार की गई हैं।
विज्ञापन




साइट पर सभी जानकारियां उपलब्ध
डीडीए ने कहा है कि योजना के तहत आवेदन करने वालों के लिए साइट https://eservices.dda.org.in/ पर फाॅर्म डाउनलोड कर दिया है। इसके साथ ही फ्लैट का क्षेत्रफल, जगह एवं लागत को साइट पर देखा जा सकता है। इस तरह आवेदक अपनी पसंद का फ्लैट बुक करा सकते हैं। इस आवासीय योजना में शामिल अधिकांश फ्लैट नरेला में उपलब्ध हैं।

फ्लैटों के आवेदन की राशि
फ्लैट की श्रेणी आवेदन राशि (रुपये में)
वन बीएचके+ 50000
वन बीएचके
100000
टू बीएचके

400000
थ्री बीएचके
500000

फ्लैटों की कीमत
- जसोला में एचआईजी फ्लैटों की कीमत 2.08 से 2.18 करोड़ रुपये
- नरेला में एमआईजी फ्लैटों की कीमत एक करोड़ रुपये
- द्वारका में एमआईजी फ्लैटों की कीमत 1.25 से 1.35 करोड़ रुपये
- नरेला व रोहिणी में एलआईजी फ्लैटों की कीमत 15 लाख रुपये
- सिरसपुर में एलआईजी फ्लैटों की कीमत 17 लाख रुपये
- लोक नायक पुरम में एलआईजी फ्लैटों की कीमत 30 लाख रुपये
- नरेला में ईडब्ल्यूएस फ्लैटों की कीमत 10 से 13 लाख रुपये

फ्लैट उपलब्ध
- नरेला में 900 ईडब्ल्यूएस फ्लैट
- लोक नायक पुरम, रोहिणी, सिरसपुर व नरेला में 4400 एलआईजी फ्लैट
- नरेला और द्वारका में 200 एमआईजी फ्लैट
- जसोला में 40 एचआईजी फ्लैट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें