फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में महिलाओं के प्रति अपराध पर रोक नहीं, कमी जरूर आई : स्वाति मालीवाल

Tue, 14 Apr 2020 08:53 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्वाति मालीवाल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का कहना है कि कोरोना से जंग के दौरान पूरे देश में लॉकडाउन है, लेकिन महिलाओं के प्रति अपराध पर रोक नहीं लगी है। कमी जरूर आई है, लेकिन महिलाओं के साथ अब भी दुष्कर्म, घरेलू हिंसा व अन्य तरह के अपराध हो रहे हैं।

विज्ञापन


स्वाति मालीवाल ने बताया कि छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न, पीछा करने आदि के मामलों में भारी कमी आई है। डीसीडब्ल्यू की हेल्पलाइन पर 12 से 24 मार्च के बीच छेड़छाड़ की रोज औसतन छह शिकायतें मिलती थीं।

लॉकडाउन में ये औसतन 2 से 3 हो गई हैं। इस अपराध में 66 फीसदी तक की कमी आई है। दुष्कर्म की शिकायतों में 71 फीसदी की कमी आई है। डीसीडब्ल्यू की महिला हेल्पलाइन और रेप क्राइसिस सेल लॉकडाउन के दौरान भी 24 घंटे काम कर रही है। हेल्पलाइन पर रोज 1400 कॉल विभिन्न प्रकार की मदद के लिए मिलती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें