नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट में शनिवार को आप नेता सोमनाथ भारती की पत्नी लिपिका मित्रा की ओर से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ दायर मानहानि मामले में सुनवाई हुई। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पारस दलाल की अदालत ने कहा कि शिकायतकर्ता की ओर से दायर मामले पर 10 सितंबर को जिरह की जाएगी। सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता पक्ष ने यह आपत्ति जताई कि प्रतिवादी की ओर से दाखिल जवाब की एक महत्वपूर्ण कॉपी उन्हें नहीं दी गई थी। अदालत में नई कॉपी सौंपी गई जिसके बाद शिकायतकर्ता पक्ष ने उस पर जवाब देने के लिए समय मांगा। इसके अलावा शिकायतकर्ता पक्ष ने अपने वकील की डायरी के कुछ पन्ने सबूत के तौर पर दाखिल किए। इस पर प्रतिवादी पक्ष ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यह दस्तावेज मूल आवेदन के साथ दाखिल नहीं किए गए थे। संवाद