फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहवाग की पत्नी के फर्जी हस्ताक्षर कर फर्म ने लिया करोड़ों का लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहवाग की पत्नी के फर्जी हस्ताक्षर कर फर्म ने लिया करोड़ों का लोन
विज्ञापन

नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की पत्नी आरती का फर्जी हस्ताक्षर कर एक फर्म ने साढ़े चार करोड़ का लोन ले लिया। इस फर्म में आरती भी पार्टनर है। लेकिन उनका दावा है कि इस बारे में उन्हें कुछ पता नहीं है। फर्म ने लोन लेने के लिए जो दस्तावेज लगाए गए हैं उसमें आरती के भी हस्ताक्षर हैं। आरती सहवाग ने दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में फर्जीवाड़े की शिकायत की है। अपराध शाखा ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस मामले की जांच की जा रही है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में आरती सहवाग ने बताया कि वह अशोक विहार के एक फर्म में पार्टनर बनी थी। लेकिन वह ज्यादा सक्रिय नहीं थी। वर्ष 2016 में फर्म ने आरती व उनके पति वीरेंद्र सहवाग के नाम का इस्तेमाल करके साढ़े चार करोड़ का लोन ले लिया। लोन नहीं चुकाने पर संबंधित कंपनी ने फर्म पर केस कर दिया। पार्टनर में आरती सहवाग का भी नाम था, जिसके कारण केस का नोटिस उनके पास भी पहुंचा। केस की सुनवाई के दौरान आरती सहवाग साकेत कोर्ट पहुंची। जहां उन्हें पता चला कि लोन लेने के एग्रीमेंट में उनके भी हस्ताक्षर हैं। लेकिन आरती ने बताया कि इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। आरती ने शिकायत में कहा है कि उसका फर्जी हस्ताक्षर कर फर्म ने फर्जीवाड़ा किया है। उन्होंने फर्म चला रहे मां-बेटे सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें