दिल्ली के डाबरी क्षेत्र में मंगलवार तड़के पुलिस और एक हिश्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि मंगलवार को डाबरी क्षेत्र में पुलिस और हिश्ट्रीशीटर सुहैल खान के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से लगभग आधा दर्जन केस दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से और पूछताछ कर रही है।