फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: रंगदारी नहीं देने पर हत्या करने जा रहा बदमाश गिरफ्तार, अंबाला में सोना लूट में वांछित है हरेंद्र नागर

Tue, 29 Sep 2026 05:14 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

हिमांशु भाऊ से जुड़ा होने का दावा करने वाला अंतरराज्यीय बदमाश हरेंद्र नागर उर्फ केडी एक करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर रोहिणी के फाइनेंसर की हत्या करने दिल्ली आ रहा था। इससे पहले ही दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बदमाश को गिरफ्तार कर फाइनेंसर को बचा लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमांशु भाऊ से जुड़ा होने का दावा करने वाला अंतरराज्यीय बदमाश हरेंद्र नागर उर्फ केडी एक करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर रोहिणी के फाइनेंसर की हत्या करने दिल्ली आ रहा था। इससे पहले ही दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बदमाश को गिरफ्तार कर फाइनेंसर को बचा लिया। उसके पास से दो आधुनिक अवैध पिस्तौल और 14 कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी अंबाला में 18 अगस्त, 26 को हुई 1.5 किलो सोना लूट की वारदात में वांछित है।

विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया कि वीपीओ बंबावड़, तहसील दादरी, गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी ने भाऊ गैंग से अपने संबंध का खुलासा किया। उसने बताया कि उसका साथी दीपक हथियार और कारतूस सप्लाई करता था। वह पहले दिल्ली और हरियाणा में दर्ज चार आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। उन्होंने बताया कि 9 सितंबर को आरोपी के बारे में सचूना मिली थी। उस पर रोहिणी सेक्टर-7 के रहने वाले फाइनेंसर अजय यादव उर्फ बॉस से सुरक्षा के नाम पर 1 करोड़ रुपये की मांग करने का आरोप है। पुलिस टीम ने रोहिणी के सेक्टर-24 में घेराबंदी कर आरोपी हरेंद्र नागर उर्फ केडी (33) को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने बताया कि उसने साथी दीपक के साथ फाइनेंसर से पैसे ऐंठने की साजिश रची थी। फाइनेंसर ने रंगदानी देने से मना किया तो उसे खत्म करने के इरादे से दिल्ली आया था। उसने बताया कि हरियाणा के अंबाला में अपने साथियों दीपक, छोटू और अन्य लोगों के साथ सोने की लूट की थी। लूटे गए सोने के गहने उसका साथी दीपक बेचने ले गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें