फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस आरोपी का स्कैच तैयार कर उसकी पहचान करने में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
विंग कमांडर की पत्नी की हत्या का मामला
विज्ञापन



विंग कमांडर की पत्नी के हत्यारे का स्कैच तैयार
सीसीटीवी कैमरे में दिखे कार के नंबर का पता जांच में फर्जी निकला

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका सेक्टर-7 स्थित एयरफोर्स सोसायटी में रिटायर्ड विंग कमांडर की पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने गार्ड की मदद से आरोपी का स्कैच तैयार कराया है। मीनू जैन के साथ ही कार में सोसायटी आए शख्स को गार्ड ने देखा था। पुलिस को वारदात में किसी परिचित पर शक है। इसलिए गार्ड को मीनू के परिवार वालों का फोटो भी दिखाया गया है। हालांकि वह किसी को पहचान नहीं पाया है।
विज्ञापन

पुलिस की एक टीम मामले की तकनीकी जांच में भी जुटी है। सीसीटीवी और फोन कॉल रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। पुलिस को सोसायटी के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में उस कार का नंबर दिखा है, जिससे मीनू अनजान शख्स के साथ घर आई थी। नंबर के जरिए कार की पहचान करने की कोशिश की गई तो पता फर्जी निकला। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ने सुनियोजित ढंग से वारदात को अंजाम दिया है। यह भी आशंका है कि मीनू जैन की तबियत खराब थी और उसने किसी ड्राइवर को बुलाया होगा। फिलहाल, स्थानीय पुलिस के अलावा क्राइम टीम भी मामले की जांच में जुटी है। मुखबिरों के जरिए आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें