फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तीमारदार ने नर्स को जड़ा थप्पड़, दिन भर रही हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
तीमरदार ने नर्स को जड़ा थप्पड़, दिन भर रही हड़ताल
विज्ञापन

-दिल्ली सरकार के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बीते दिनों सफदरजंग अस्पताल में मारपीट के बाद बृहस्पतिवार को पूर्वी दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में एक तीमारदार ने नर्स को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना के विरोध में नर्सिंग स्टाफ हड़ताल पर चला गया। हालांकि बाद में उन्होंने हड़ताल खत्म कर दी।
बताया जा रहा है कि विवाद एक बिस्तर पर दो मरीजों को रखने को लेकर शुरू हुआ था। घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल की नर्सें हड़ताल पर चली गईं। आनन फानन में अस्पताल प्रबंधन ने घटना पर गंभीरता दिखाते हुए पुलिस कार्रवाई के लिए शिकायत दी। खबर है कि नर्सों ने पहले चिकित्सीय अधीक्षक का घेराव किया। इनका कहना है कि अस्पतालों में बिस्तर और स्टॉफ की संख्या कम है। इसके चलते मजबूरी में एक बिस्तर पर दो मरीजों को रखना पड़ रहा है, लेकिन सरकार और प्रबंधन की नाकामयाबी का खामियाजा नर्स या डॉक्टर को क्यों उठाना पड़ रहा है? जब अस्पताल में बिस्तर ही नहीं होगा तो मरीज को कैसे मिलेगा?
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दो दिन पहले अस्पताल में एक महिला की प्रसूति के बाद उसे वार्ड में शिफ्ट किया। यहां मौजूद नर्स मरीज को दूसरे बिस्तर पर जाने के लिए कहने लगी। इस पर तीमारदारों ने गुस्सा जाहिर किया। दोनों में आपसी बहस के दौरान एक तीमारदार ने सीधे नर्स के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद अस्पताल में हंगामा खड़ा हो गया। सुबह 11 बजे नर्सों ने हड़ताल का एलान कर दिया। यूनियन के अध्यक्ष सुनिल शर्मा ने बताया कि 195 बिस्तरों वाले इस अस्पताल में एक-एक बिस्तर पर दो मरीज रखने पड़ रहे हैं। कई बार विभाग को अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लेकर पत्र लिख चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही। उधर अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि जल्द ही सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें