फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। शहर के सिटी थाना क्षेत्र की रामकली मार्के ट में व्यक्ति की पत्थरों से वारकर हत्या कर दी गई। शव मार्केट में ही खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला। खास बात यह है कि 42 दिन में रोहतक में अज्ञात तीसरे व्यक्ति की एक ही ट्रेंड पर पत्थरों से पीटकर हत्या की गई है। तीनों शवों के शरीर के निचले हिस्से पर कपड़े भी नहीं मिले। किसी साइको किलर द्वारा हत्याओं को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव की शनाख्त का प्रयास किया मगर कोई सुराग नहीं लग पाया है।
सिटी थाना पुलिस को वीरवार को सूचना मिली कि रामकली मार्केट में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के चेहरे और सिर पर चोट के निशान थे। हालांकि पुलिस का कहना है कि गिरने के कारण अधेड़ की मौत हुई। जिस तरह से अधेड़ की हत्या की गई पूर्व में दो और लोगों की ठीक इसी तरह पत्थर से वार कर हत्या की जा चुकी है। अब सवाल यह उठता है कि साइक ो किलर कौन है? क्यों साइको किलर अज्ञात लोगों की हत्या कर रहा है। हत्या के बाद शवों के कपड़े भी क्यों निकाले जाते हैं? पुलिस के पास इन सवालों के जवाब नहीं है। हालांकि पुलिस ने वीरवार को मिले अधेड़ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे पहले 15 जनवरी को रेलवे स्टेशन के पास व्यक्ति का शव पड़ा था। व्यक्ति के चेहरे पर ईंट या पत्थर से वार कर बेरहमी से हत्या की गई थी। इसके अलावा 6 दिसंबर को काठमंडी पुल के पास मिला एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। उक्त व्यक्ति की भी पत्थर या फिर ईंट से पीटकर हत्या की गई थी। बाद में शव की शनाख्त खेड़ी साध के बिजेंद्र के रूप में हुई थी। बिजेंद्र आरक्षण आंदोलन हिंसा में वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी जलाने के मामले में आरोपी था। जो गांव से पंचकूला कोर्ट में तारीख पर जाने को निकला था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी थाना क्षेत्र में मिले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या हुई या नहीं, इसका पता लग सकेगा। गिरने से मौत की आशंका जताई जा रही है। - जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें