फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों रुपये की ठगी का भगोड़ा जालसाज बन गया गोल्फ खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला एक्सक्लूसिव -
विज्ञापन


भगोड़ा जालसाज बन गया था गोल्फ खिलाड़ी

- फैक्ट्री के लिए कपड़े लेने के नाम पर लोगों से ठगे थे करोड़ों रुपये
- आरोपी को धौलाकुआं गोल्फ क्लब से दबोचा गया, भाई की तलाश

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। चितरंजन पार्क थाना पुलिस ने करोड़ों की ठगी के आरोपी भगोड़े जालसाज कार्तिक शर्मा को धौलाकुआं गोल्फ क्लब से गिरफ्तार किया। उसे बुधवार को साकेत कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताया जाता है कि आरोपी कार्तिक शर्मा फरारी के दौरान गोल्फ खिलाड़ी बन गया। वह धौलाकुंआ स्थित गोल्फ क्लब में बढ़िया गोल्फ खेलता था और कई टूर्नामेंट भी जीत चुका है। आरोपी और उसके भाई ने गारमेंट फैक्ट्री के लिए करोड़ों रुपये कपड़े लेकर जो चेक दिया वो बाउंस कर गए थे। तीन पीड़ितों की शिकायत पर साकेत कोर्ट ने वर्ष 2015 में उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।
चितरंजन पार्क थानाध्यक्ष एसके सिंह की देखरेख में हवलदार देवेंद्र अधिकारी, हवलदार जयराम और सिपाही प्रवीण की टीम दोनों भाइयों को तलाश कर रही थी। टीम ने कार्तिक शर्मा को धौलाकुंआ गोल्फ क्लब से मंगलवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपी ने गिरफ्तारी के समय काफी हंगामा किया। कार्तिक शर्मा ने बताया कि वह पहले ग्रेटर कैलाश-1 में रहता था। भगोड़ा होने के बाद वह पश्चिमी विहार में छिपकर रहने लगा। इसके बाद पश्चिमी विहार में ही उसने दूसरा मकान बदल लिया। फरारी के दौरान ये धौला कुंआ गोल्फ क्लब में गोल्फ खोलने लगा। इसे गोल्फ खेलने का पहले से शौक था। पुलिस इसके फरार भाई कुणाल शर्मा की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई के साथ चलाता था गारमेंट फैक्ट्री
पुलिस के अनुसार कार्तिक शर्मा के पिता की ओखला में गारमेंट्स की फैक्ट्री थी। वर्ष 2004 के बाद फैक्ट्री में मुनाफा कम होने लगा और वर्ष 2010 में उसके पिता की मौत हो गई। इसके बाद कार्तिक शर्मा व उसका भाई कुणाल शर्मा फैक्ट्री संभालते थे। तीन पीड़ितों ने चेक बाउंस होने पर साकेत कोर्ट में केस दायर किया था। अदालत ने दोनों भाइयों को वर्ष 2015 में भगोड़ा घोषित कर दिया था। ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस को तीन केसों में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें