फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुते के झगड़े में कुल्हाड़ी से पड़ोसी पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुत्ते के झगड़े में कुल्हाड़ी से पड़ोसी पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

- पड़ोसी के लड़के ने किया हमला, पीड़ित शख्स गंभीर, जीटीबी अस्पताल में भर्ती
- पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया, छानबीन जारी, वारदात के बाद आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में कुत्ते को डंडा मारने के शक में हुए झगड़े में पड़ोसी के लड़के ने अधेड़ शख्स पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। सिर पर कुल्हाड़ी लगने के बाद महाजन नामक शख्स को पहले एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित की हालत नाजुक बताई जा रही है। हमले के बाद पड़ोसी का बेटा सुरेश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महाजन परिवार के साथ गाजीपुर पेपर मार्केट इलाके में रहते हैं। इनके परिवार में पत्नी कृष्णावती व अन्य सदस्य हैं। शनिवार को दिन में इनके पड़ोस में रहने वाले विपई नामक शख्स की पत्नी ननकर्णा, महाजन पर अपने कुत्ते को मारने का आरोप लगाकर उनसे झगड़ा करने लगी। बात बढ़ने पर महाजन व विपई की तू-तू-मैं-मैं हो गई। पड़ोसियों ने झगड़ा खत्म करा दिया। इसके कुछ देर बाद विपई का लड़का सुरेश वहां पहुंचा और उसने कुल्हाड़ी से महाजन के सिर पर वार कर दिया। हमले में महाजन बुरी तरह जख्मी हो गया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

---------

भतीजे से लेन-देन के झगड़े में चाचा को चाकू मारा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। फर्श बाजार इलाके में भतीजे से लेन-देन के झगड़े में एक युवक ने उसके चाचा को चाकू मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। अकरम (36) को हाथ, पेट और सिर में चाकू लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी सोनू (30) के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, अकरम परिवार के साथ बिहारी कॉलोनी में रहता है। वह फल बेचता है। इसके साथ ही अकरम का भतीजा अरशद भी रहता है। अरशद व सोनू का रुपयों के लेन-देन में शनिवार को झगड़ा हो गया था। विवाद होने के बाद आरोपी ने अरशद व उसके चाचा को देख लेने की धमकी दी थी। रविवार सुबह अकरम फल लेने जा रहा था। उसी दौरान उसे सोनू मिला। आरोपी ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। बाद में पुलिस ने अकरम के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

--------

भजनपुरा में किशोरी की चौथी मंजिल से गिरकर मौत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भजनपुरा इलाके में सोमवार शाम एक हादसे में चौथी मंजिल से गिरकर 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त महक (16) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, महक परिवार के साथ चित्रगुप्त रोड, सुभाष विहार में रहती थी। इसके परिवार में पिता मोहम्मद सलीम व अन्य सदस्य हैं। सोमवार शाम वह पानी लेने के लिए उठी थी। इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह सीधे नीचे गिर गई। गली में तेज आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़कर मौके पर पहुंचे। परिजन और पड़ोसी महक को पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस परिजनों सेे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें