फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में परिवार के साथ गए इंजीनियर के घर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम और गाजियाबाद के ध्यानार्थ
विज्ञापन


शादी में गया था परिवार, घर में लाखों की चोरी

डाबड़ी इलाके की घटना, पुलिस जांच में जुटी
सोने के गहने, चांदी के सिक्के और नकदी उड़ाई

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। परिवार के साथ शादी में गए एक इंजीनियर के घर से चोरों ने लाखों के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना डाबड़ी इलाके की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, शशांक (41) परिवार के साथ महेंद्र पार्क (डाबड़ी) में रहता है। वह गुरुग्राम की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। शुक्रवार सुबह वह परिजनों के साथ गाजियाबाद में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गया था। रात में पड़ोस में रहने वाली महिला ने उसकी पत्नी को फोन कर बताया कि उसके घर का दरवाजा खुला है और लाइट जली है। उस समय शशांक वापस आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पहुंचने पर उसने देखा कि मेन गेट पर लगा लॉक टूटा हुआ है। अलमारी का भी लॉकर टूटा हुआ है और उसमें से छह तोला सोने के गहने, 10 चांदी के सिक्के और लाखों रुपये गायब हैं। शशांक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की और पीड़ित की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में कर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें