फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामा कर रहे युवकों ने मना करने पर पुलिसकर्मियों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हंगामा करते युवकों ने रोकने
विज्ञापन

पर पुलिसकर्मियों को पीटा
- कार की डिक्की में तेज आवाज में बजा रहे थे स्पीकर, तीन दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। साउथ कैंपस इलाके में कार की डिक्की में लगा स्पीकर तेज आवाज में बजाकर डांस के साथ हंगामा कर रहे युवकों ने रोकने पर पुलिसकर्मियों से हाथापाई की वर्दी फाड़ दी। एक ने पुलिसकर्मी से पिस्टल छीनने की कोशिश भी की। पुलिसकर्मियों ने हंगामा कर रहे बबलू, करन व अंकित को दबोच लिया, जबकि अन्य फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, सिपाही फरहान, होमगार्ड राजकुमार के साथ बुधवार रात इलाके में गश्त पर थे। रात करीब डेढ़ बजे सूचना मिली कि मंदिर पार्क में कुछ युवक कार का स्पीकर तेज आवाज में बजाकर हंगामा कर रहे हैं। वहां पहुंचकर फरहान ने देखा कि हंगामा करने वाले 7-8 युवक हैं। फरहान ने सिपाही अजय को भी बुला लिया। उन्होंने युवकों को वहां से जाने को कहा, लेकिन वे पुलिसकर्मियों से हाथापाई करने लगे। पुलिसकर्मियों ने तीन को काबू में कर लिया। पुलिस ने युवकों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। करन और बबलू शास्त्री मार्केट और अंकित वजीरपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में लिफ्ट देकर सीआईएसएफ सिपाही को लूटा
कल्याणपुरी इलाके में बृहस्पतिवार रात बदमाशों ने सीआईएसएफ के सिपाही को कार में लिफ्ट देकर बंधक बना नकदी, मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड लूट लिया। पुलिस के अनुसार, आरके पुरम इलाके में रहने वाले बसवानंद सीजीओ कांप्लेक्स स्थित सीआईएसएफ हेडक्वाटर में सिपाही (कुक) हैं। बृहस्पतिवार को वे आनंद विहार से बस पकड़कर आरकेपुरम जा रहे थे। बस चालक ने उन्हें विनोद नगर में उतार दिया। वे बस का इंतजार कर रहे थे, तभी कार सवार तीन युवक आए और उनसे आरकेपुरम का रास्ता पूछने लगे। बसवानंद ने भी आरके पुरम जाने की बात कही तो उन्होंने उन्हें भी कार में बिठा लिया। यमुना पार करते ही तीनों बदमाशों ने बंधक बना उनकी जेब से मोबाइल फोन, एक हजार रुपये नकद और एटीएम कार्ड निकाल लिया। बदमाशों ने उनसे कार्ड का पिन नंबर भी पूछ लिया। इसके बाद बदमाश उन्हें लाजपत नगर इलाके में छोड़ गए। बसवानंद के कार्ड ब्लॉक कराने से पहले ही बदमाशों ने उनके खाते से 28 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें