फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एवीजे हाइट्स सोसायटी में 12 लाख के आभूषण नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एवीजे हाइट्स सोसायटी में 12 लाख के आभूषण-नकदी चोरी
विज्ञापन

- परिजनों ने घरेलू सहायिका को नामजद करते हुए दी शिकायत
- सीसीटीवी फुटेज से मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र की एवीजे हाइट्स सोसायटी स्थित फ्लैट से 12 लाख के आभूषण और नकदी चोरी हो गए। परिजन और पड़ोसियों ने घरेलू सहायिका पर चोरी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने घरेलू सहायिका को नामजद किया है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज से मामले की पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

सूरजपुर कोतवाली में दी गई शिकायत में सोसायटी निवासी संजीव कुमार ने कहा है कि बीते दिनों उनकी पत्नी अपनी बीमार मां के पास गुरुग्राम गई थीं। बीती 8 मई को वह दफ्तर और बेटा स्कूल चला गया। दोपहर को बेटा स्कूल से लौटा तो पता चला कि घर से 12 लाख के आभूषण और 60 हजार की नकदी चोरी हो गई। आरोप है कि घरेलू सहायिका को तिजौरी आदि की चाबी के बारे में जानकारी थी। परिजनों ने घरेलू सहायिका पर ही चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं, शुक्रवार को पीड़ित परिवार व कुछ अन्य लोगों ने घरेलू सहायिका को पकड़ लिया और पूछताछ करने लगे। उसके चोरी से इंकार करने पर लोगों ने हंगामा भी किया। हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। कोतवाली प्रभारी मुनीष चौहान का कहना है कि सीसीटीवी आदि की मदद से मामले के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें