फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर सोने के बिस्कुट की तस्करी में एक महिला धरी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
हांगकांग से ला रही थी सोने के बिस्किट, गिरफ्तार
विज्ञापन

-महिला तस्कर को एयरपोर्ट पर पकड़ा, कीमत 90 लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने सोने के बिस्किट की तस्करी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के पास सोने के तीन बिस्किट मिले हैं। जिसका वजन तीन किलो है और कीमत 90 लाख रुपये आंकी गई है। महिला को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया गया है। महिला की पहचान निधि दिनेश जैन के रूप में हुई है। कस्टम विभाग महिला से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात करीब एक बजे एक महिला मुंबई जाने के लिए इंदिरा गांधी हवाई अड्डा आई। सिक्योरिटी जांच के दौरान सीआईएसएफ के जवान मुकेश कुमार ने महिला की बैग की तलाशी ली, जिससे सोने के तीन बिस्किट मिले। सीआईएसएफ के अधिकारियों ने महिला से सोने के बिस्किट से संबंधित कागजात की मांग की, लेकिन महिला कोई कागजात नहीं दिखा पाई। जांच में पता चला कि निधि एयर इंडिया की फ्लाइट से हांगकांग से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची थी, जहां से वह मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली थी। कस्टम विभाग महिला से पूछताछ कर सोने के बिस्किट के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें