फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेंद्र नगर में नौ साल के मासूम की संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ साल के मासूम की
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में मौत
दोस्त के घर मृत मिला, दोस्त के परिजन बोले, खेलते-खेलते लगी फांसी
- परिजन लगा रहे गला घोंटकर हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मध्य जिले के राजेंद्र नगर इलाके में नौ साल के मासूम ओम निराला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार को वह दोस्त के यहां खेलने गया था, जहां उसकी मौत हो गई। दोस्त के परिजनों का कहना है कि ओम ने खेल-खेल में फांसी लगा ली। इससे पूर्व, दोस्त के परिजन उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने से मौत की बात कह रहे थे। ओम के परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शनिवार को पोस्टमार्टम नहीं हो पाया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से बिहार का रहने वाला ओम पिता नागेर कुमार निराला और मां के साथ एक कोठी के सर्वेंट क्वार्टर में रहता था। वह परिवार में इकलौता बच्चा था। पास के डीआई खान स्कूल में चौथी का छात्र ओम शुक्रवार को स्कूल की जल्दी छुट्टी होने के बाद राजेंद्र नगर में ही अपने दोस्त के घर खेलने चला गया। देर शाम तक उसके घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। इसी दौरान दोस्त के घर से ओम की मां के पास कॉल आई। उन्होंने कहा कि ओम की तबीयत अचानक खराब हो गई है। परिजन भागते हुए ओम के दोस्त के घर पहुंचे तो वहां भीड़ लगी थी। पुलिस भी मौजूद थे। दोस्त के परिजनों का कहना था कि ओम ने खेलते-खेलते फांसी लगा ली है। उस समय ओम का दोस्त ट्यूशन पढ़ने गया था। परिजनों ने देखा तो ओम का शव नीला पड़ा हुआ था। उन्होंने गला घोंटकर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें