फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा करने के दौरान कहासुनी में दोस्त की ईंट मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नशा करते समय कहासुनी में
विज्ञापन

दोस्त की ईंट मारकर हत्या
- पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, आरोपी हो सकता है नाबालिग, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जाफरपुर कलां इलाके में नशा करने के दौरान हुई कहासुनी में एक युवक की ईंट से कई वार कर हत्या कर दी गई। आरोपी उसका दोस्त है। आरोपी ने अपने घर पर जाकर घटना के बारे में बताया। परिवार वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़कर उसकी निशानदेही पर युवक का शव बरामद कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी नाबालिग हो सकता है, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृतक के नशे में होने का खुलासा होने की बात कही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार शाम की है। ईसापुर गांव में रहने वाला 18 वर्षीय युवक दोस्त के साथ नशा कर रहा था। इसी दौरान दोनों की किसी बात पर कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर आरोपी ने 18 वर्षीय युवक पर ईंट से हमला कर दिया और तब तक मारता रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। उसने 18 वर्षीय युवक के चेहरे को पूरी तरह से कुचल दिया। घटना के बाद आरोपी अपने घर पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। परिजनों ने तुरंत पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के घर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें