फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोषित बदमाश की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
घोषित बदमाश की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

नई दिल्ली। बवाना इलाके में बुधवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने घोषित बदमाश मनोज सहरावत की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, मनोज सहरावत बवाना इलाके में रहता था। परिजनों ने उसे प्रॉपर्टी से बेदखल कर रखा था, लेकिन उसने दबंगई से परिवार के एक प्लॉट पर कब्जा कर रखा था। इस पर परिजनों से उसका विवाद था। बुधवार शाम मनोज बवाना चौक से पैदल जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे गोली मारी। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि मनोज बवाना थाने का घोषित बदमाश था। कुछ समय पहले वह आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार हुआ था। पिछले हफ्ते ही वह जमानत पर जेल से निकला था। उस पर अपहरण, जबरन जमीन हड़पने, वसूली और धमकी देने के करीब डेढ़ दर्जन मामले दर्ज थे। पड़ोस में रहने वाले गैंगस्टर विशाल से मनोज की दोस्ती थी। विशाल नीरज बवानिया के लिए काम करता है और फिलहाल जेल में है। मनोज भी नीरज बवानिया के लिए काम कर चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें