फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन विहार में देह व्यापार के रैकेड का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमन विहार में देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़
विज्ञापन


एक एजेंट, 7 लड़के और 3 लड़कियां गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूूरो
नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग ने अमन विहार स्थित एक घर में देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एक शख्स ने आयोग की महिला हेल्पलाइन-181 पर उसके पड़ोस वाले घर में सैक्स रैकेट चलने की सूचना दी थी। आयोग व पुलिस की संयुक्त छापेमारी में एक एजेंट, 7 लड़कों और 3 लड़कियों को गिरफ्तार किया गया।
दिल्ली महिला आयोग के अनुसार, बृहस्पतिवार को अमन विहार स्थित घर में आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी गई। आयोग की टीम जब पूरी तरह आश्वस्त हो गई, तब पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की गई। छापेमारी में एक एजेंट, 7 लड़कों और 3 लड़कियों को गिरफ्तार किया गया। आयोग का कहना है कि एजेंट गौतम ने टीम से मामले को रफा-दफा करवाने की कोशिश भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़ी गई लड़कियों ने कहा कि वह बालिग हैं और अपनी मर्जी से यह काम करती हैं। रोहिणी डीसीपी एसडी मिश्रा ने गिरफ्तारी व एफआईआर दर्ज करने की पुष्टि की।
उधर, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि राजधानी में ऐसा घिनौना अपराध होना शर्म की बात है। आयोग लड़कियों की काउंसलिंग कर उन्हें रोजगार दिलाने में मदद करेगा।







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें